भारत

मेट्रो ट्रैक निर्माण के दौरान भयानक हादसा, लोहे का सरिया गिरने से मंत्रालय के कर्मचारी की मौत

jantaserishta.com
28 Sept 2021 6:42 AM IST
मेट्रो ट्रैक निर्माण के दौरान भयानक हादसा, लोहे का सरिया गिरने से मंत्रालय के कर्मचारी की मौत
x
बड़ी खबर

भोपाल. भोपाल में आज मेट्रो ट्रैक निर्माण के दौरान भयानक हादसा हो गया. लोहे का सरिया गिरने से एक राहगीर की मौत हो गयी. ये हादसा शहर के व्यस्ततम इलाके सुभाष नगर रेलवे ब्रिज के नज़दीक हुआ.

भोपाल में मेट्रो ट्रेन के ट्रैक निर्माण के दौरान हादसा होने से एक शख्स की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजेश पाल के तौर पर हुई हुई है. वो मंत्रालय में कर्मचारी थे. हादसा उस वक्त हुआ जब राजेश वहां से गुजर रहे थे. उसी दौरान सुभाष नगर ब्रिज के पास मेट्रो निर्माण में काम आने वाला लोहे का बोल्ट सिर पर गिर पड़ा. उनकी वहीं मौके पर ही मौत हो गयी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story