भारत

भयानक हादसा ब्रेकिंग: 6 लोगों की मौत

jantaserishta.com
18 Sept 2022 12:47 PM IST
भयानक हादसा ब्रेकिंग: 6 लोगों की मौत
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
ट्रक ने ट्रैवलर बस को जोरदार टक्कर मार दी.
सेलम: तमिलनाडु के सेलम में रेत ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैवलर बस को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इतने ही लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. बेथनायकनपालयम के लोग एक समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई जा रहे थे. ये सभी लोग ट्रैवलर में सवार थे.
घटना एथापुर इलाके की है. यहां बस रुकी हुई थी और क्लीनर यात्रियों के साथ मिलकर गाड़ी में सामान चढ़ा रहा था. तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बस को जोरदार टक्कर मार दी. 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला की मौत सेलम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. जबकि हादसे में घायल 7 लोगों को पुलिस ने फौरन सेलम के अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. कुल 6 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई. बाकी घायलों का इलाज जारी है.
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार वे लोग हुए हैं जो उस समय गाड़ी के बाहर खड़े थे. से सभी लोग अपना सामान रखवाने के लिए ट्रैवलर के पीछे खड़े थे. तभी ट्रक की चपेट में आ गए.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया था. उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इससे पहले चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 10 लोग घायल हुए थे. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बस रास्ते में खड़ी हुई लॉरी से जा टकराई थी. हादसा इतना दर्दनाक था कि बस के परखच्चे उड़े गए. चेंगलपट्टू जिला पुलिस के अनुसार, बस त्रिची राजमार्ग पर चेन्नई से चिदंबरम शहर जा रही थी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story