भारत

भयानक हादसा: 1 लड़की और 4 लड़कों की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
16 Aug 2022 7:56 AM IST
भयानक हादसा: 1 लड़की और 4 लड़कों की मौत, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में रफ्तार के कहर के चलते एक लड़की और 4 लड़कों की मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से यह भयानक हादसा हुआ.

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना इलाके का यह मामला है. देर रात तकरीबन 1 बजकर 40 मिनिट पर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक सड़क पर जा रही इनोवा गाड़ी पर पलट गया है. मौके पर जाकर देखा गया कि गाड़ी बुरी तरह से ट्रक से दबी हुई थी. पुलिस ने आनन फानन में हरसंभव कोशिश करके कार में फंसे लोगों को निकाला, लेकिन तब तक उसमें सवार एक लड़की और 4 लड़कों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story