भारत
बजरंग दल के मृत कार्यकर्ता के परिजनों को धमकाने पर फैला तनाव, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
25 Oct 2022 11:56 AM IST

x
मचा हड़कंप।
शिवमोग्गा, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में मंगलवार को उपद्रवियों के एक समूह द्वारा बजरंग दल के पूर्व कार्यकर्ता हर्ष के परिजनों को धमकी देने के बाद तनाव फैल गया। हर्ष की इस साल की शुरुआत में हत्या कर दी गई थी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने प्रकाश नाम के एक व्यक्ति के साथ भी मारपीट की और स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के बाद मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में भर्ती प्रकाश ने पुलिस को बताया कि नौ बदमाश तीन बाइक पर आए थे। वे सभी मास्क पहने हुए थे और छुरे व तलवार लिए हुए थे।
पुलिस अधीक्षक मिथुन ने मौके का दौरा किया और पुलिस कर्मियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।
हिजाब मामले के बीच 20 फरवरी को बदमाशों ने हर्ष की हत्या कर दी थी। वह एक लोकप्रिय हिंदू नेता था और गायों की तस्करी पर अक्सर सवाल उठाता रहता था।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हिंदुत्व के संदेश साझा किए और हिजाब मुद्दे पर टिप्पणी भी की थी।
इस हत्याकांड के बाद राज्य में व्यापक हिंसा हुई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





