भारत

ब्रेकिंग: युवक की हत्या के बाद तनाव, फैली सनसनी

jantaserishta.com
25 Dec 2022 12:02 PM IST
ब्रेकिंग: युवक की हत्या के बाद तनाव, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

धारा 144 लगाई गई है.
मेंगलुरु: मेंगलुरु में दो लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके चलते 25 दिसंबर सुबह 6 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक मेंगलुरु के हमेशा से संवेदनशील रहे इलाके सूरतकल, बाजपे, कवुरु और पानमबुर इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है. इसके तहत एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा. वहीं 25 दिसंबर सुबह 10 बजे से 27 दिसंबर सुबह 10 बजे तक शराब बिक्री पर रोक भी लगा दी गई है. कटिपल्ला के सूरतकल थाने के पास घटना हुई है.
मृतक की पहचान 43 वर्षीय जलील के रूप में हुई. हमले के बाद उसे श्रीनिवास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए एजे अस्पताल ले जाया गया. कमिश्नर ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
घटना शनिवार की रात करीब 8-8:30 बजे की है. मेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा कि सूरतकल हमेशा से संवेदनशील इलाका रहा है. पूर्व में जब ऐसी घटनाएं हुई थीं तब हमने एहतियाती कदम उठाए थे. चूंकि आज क्रिसमस है, हम अपने उच्च अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर रहे हैं. पूर्व में भी हमने उन थानों के आसपास धारा 144 लागू की थी जो संवेदनशील बिंदु थे.
कटिपल्ला में सूरतकल पुलिस स्टेशन के पास जलील की एक फैंसी दुकान थी. वह उडुपी के पास कुलुरु का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की रात करीब 8-8.30 बजे दो बदमाशों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे चाकू मार दिया और फरार हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story