भारत
हिरासत में युवक की मौत के बाद तनाव, पुलिसकर्मियों के साथ नाराज लोगों की झड़प
jantaserishta.com
2 Sept 2023 4:31 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सुधार गृह में एक युवक की कथित हिरासत में मौत पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शनिवार को कोलकाता का पंचाला एक युद्धक्षेत्र में बदल गया। दरअसल, सोमनाथ सरदार की कथित तौर पर हिरासत में मौत हो गई। जिसके बाद जाम लगाकर प्रदर्शन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ नाराज लोगों की झड़प भी हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टुकड़ी को तैनात करना पड़ा। रिपोर्ट दर्ज होने तक इलाके में तनाव व्याप्त था। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक को 29 अगस्त को एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 30 अगस्त को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि वह (आरोपी) शुक्रवार रात हिरासत में बीमार पड़ गया था। जिसके बाद उसे हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जैसे ही व्यक्ति की मौत की खबर इलाके में पहुंची तो तनाव बढ़ने लगा क्योंकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सरदार की मौत हिरासत में पुलिस की कड़ी यातना का नतीजा थी। पीड़ित के परिजनों ने दावा किया कि हमने उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें दिखी। यह हिरासत में यातना से मौत का स्पष्ट मामला है। पुलिस ने पीड़ित के शव को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल पुलिसहावड़ाहिरासत में मौतwest bengalwest bengal policehowrahdeath in custody
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





