भारत

विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव

jantaserishta.com
17 July 2023 2:56 PM IST
विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव
x
इस्लाम पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलग-अलग धर्मों के दो समूह आमने-सामने आ गए।
रायचूर (आईएएनएस)। कर्नाटक के रायचूर जिले में सोमवार को इस्लाम पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलग-अलग धर्मों के दो समूह आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मुसलमानों के एक समूह ने एक हिंदू मंदिर में घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने समूह को रोका और चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अकबर, शमीद, ताजुद्दीन और समीर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 30 लोगों पर मामला भी दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि यह घटना एक युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से इस्लाम पर एक कथित विवादास्पद पोस्ट सामने आने के बाद रायचूर जिले के सिंधनूर तालुक में बंगाली शिविर के पास हुई। सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही मुस्लिमों के समूह ने इलाके में रहने वाले हिंदुओं से पूछताछ की। इससे विवाद हो गया और मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया। घटनाक्रम के बारे में पता चलने पर सिंधनुरु कस्बे से 60 से अधिक युवक गांव आये और हथियारों से दूसरे समूह पर हमला कर दिया।
इस बीच एक पुलिसकर्मी द्वारा एक मुस्लिम युवक को बाल पकड़कर दुर्गा देवी हिंदू मंदिर से घसीटने की तस्वीरें सामने आई हैं। टकराव के वक्त मुस्लिम युवक मंदिर परिसर में घुसकर उत्पात मचा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उसके बाल पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। क्षेत्र में तनाव जारी है और पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story