भारत

तूल पकड़ा! सोशल मीडिया पोस्ट पर तनाव, थाने के बाहर बवाल, फिर हुआ ये...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 9:09 AM IST
तूल पकड़ा! सोशल मीडिया पोस्ट पर तनाव, थाने के बाहर बवाल, फिर हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हैदराबाद: तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्ट से भड़के समुदाय विशेष के लोगों ने वन टाउन पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी उदय कुमार रेड्डी ने कहा, "हमने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर स्थानीय लोग इस तरह के किसी अन्य कृत्य में शामिल होते हैं तो कर्फ्यू लगाया जा सकता है।
वहीं, पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा के दो पूर्व पदाधिकारियों की टिप्पणी को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान झारखंड की राजधानी रांची में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को फिर से हिंसा भड़क गई। वहीं, देशभर में शुक्रवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद भी कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story