भारत

असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों प्रदेशों के सीएम से की बात, देखें वीडियो

jantaserishta.com
26 July 2021 5:38 PM IST
असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों प्रदेशों के सीएम से की बात, देखें वीडियो
x

असम-मिजोरम सीमा से हिंसा की खबरें आ रही हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाकों से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले की खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शिलांग में पूर्वोत्तर के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया है। हिंसा का एक वीडियो ट्वीट करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इसे अभी रोकने की जरूरत है। वीडियो में लाठियों से लैस लोगों को देखा जा सकता है।


एक अन्य ट्वीट में सीएम जोरमथांदा ने लिखा, "निर्दोष दंपत्ति कछार के रास्ते मिजोरम वापस जा रहे थे और गुंडों के द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। आप इन हिंसक कृत्यों को कैसे सही ठहराने जा रहे हैं?"


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया: "जोरमथांगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के एसपी हमें अपने पोस्ट से हटने के लिए कह रहे हैं, तब तक उनके नागरिक न सुनेंगे और न ही हिंसा रोकेंगे। हम ऐसी परिस्थितियों में सरकार कैसे चला सकते हैं? आशा है कि आप जल्द से जल्द हस्तक्षेप करेंगे।"
इसके जवाब में मिजोरम के मुख्यमंत्री ने लिखा, ''हिमंतजी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक के बाद आश्चर्यजनक रूप से असम पुलिस की 2 कंपनियों के द्वारा नागरिकों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। उन्होंने सीआरपीएफ कर्मियों और मिजोरम पुलिस को भी खदेड़ा।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story