भारत

खुफिया एजेंसियों की बढ़ी टेंशन, आतंकी संगठन ISKP ने किया ये काम

jantaserishta.com
14 July 2022 3:34 PM IST
खुफिया एजेंसियों की बढ़ी टेंशन, आतंकी संगठन ISKP ने किया ये काम
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) संगठन ने भारत की खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. ISKP की मैगजीन में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मैगजीन के फ्रंट पेज पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई है.

इतना ही नहीं मैगजीन में भारत और बीजेपी के बारे में काफी कुछ लिखा गया है. भारत पर लिखे गए लेख में कश्मीर से लेकर गुजरात दंगों तक का जिक्र है. पत्रिका का नाम वॉयस ऑफ खुरासान है. बताया जा रहा है कि यह ISKP की मैगजीन का सबसे नवीनतम संस्करण है.
ISKP ने भड़काऊ बातें लिखते हुए कश्मीर का जिक्र किया है. इसके अलावा भारत में हुए कई दंगों का भी जिक्र है. मैगजीन में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का भी जिक्र है. आतंकी संगठन ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है. हालांकि, मैगजीन में कहीं भी नूपुर का नाम नहीं लिया गया है.
ISKP या फिर इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत दक्षिण एशिया और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का एक सहयोगी है. ISKP को ISK, आईएसआईएसके, दाएश-खोरासन या दाएश-के नाम से भी जाना जाता है.
हाल ही में अफगानिस्तान में काबुल के गुरुद्वारे पर आतंकी हमला किया गया था. इसकी जिम्मेदारी ISKP ने ही ली थी और दावा किया था कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद हिंदू मंदिर पर हमला किया गया. ISKP ने बकायदा हमलावर का फोटो भी जारी किया था. इसके अलावा अमेरिका की गैर सरकारी इंटेलिजेंस एजेंसी SITE ने एक आतंकी संगठन का वीडियो इंटरसेप्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने की बात कही जा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story