भारत

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन फिर भारी बारिश की टेंशन

jantaserishta.com
22 July 2023 4:27 PM IST
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन फिर भारी बारिश की टेंशन
x

DEMO PIC 

देहरादून: उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में बरसात के पिछले कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुमाऊं मंडल हो या गढ़वाल मंडल, दोनों जगह बरसात ने लोगों के लिए मुसीबत ही खड़ी की है।
अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से अगले 4 दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 22 से 25 जुलाई तक कुमाऊं और गढ़वाल में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो सकती हैं। लिहाजा आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story