भारत

CRPF जवान की हत्या से गांव में तनाव

Nil dhankar
28 July 2025 12:11 PM IST
CRPF जवान की हत्या से गांव में तनाव
x
ब्रेकिंग

सोनीपत। गोहाना के गांव खेड़ी दमकन में रविवार देर रात एक सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है, जो कुछ समय से छुट्टी पर गांव आया हुआ था। जवान 2 बच्चों का पिता था, जिनमें से एक बच्चे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। कृष्ण का कुछ दिन पहले गांव के ही युवकों से डाक कांवड़ लाने के दौरान झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उसकी हत्या हुई है।

गांव खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण करीब 9 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी और उसका एक 6 साल का बेटा है। दूसरे बेटे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ था। कृष्ण एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। रात करीब 1 बजे गांव के ही कुछ युवक कृष्ण को घर से बाहर बुलाकर ले गए और वहीं उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार कृष्ण हाल ही में हरिद्वार से कांवड़ लाने गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ युवकों से उसकी कहासुनी और झगड़ा हुआ था। गांव के अजय व निशांत पर उसकी हत्या के आरोप हैं। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में माहौल तनावपूर्ण है।

Next Story