
x
बदायूं (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर एक खेत में गाय के तीन शव मिलने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव दातागंज थाना क्षेत्र के केशवपुर कला गांव में मिले थे।
पुलिस ने कहा कि इलाके में घना कोहरा था और इसका फायदा उठाते हुए गोवंश तस्करों ने पीसीएफ गोदाम के पीछे तीन गायों की हत्या कर दी और मांस के अवशेष छोड़कर भाग गए।
थानाध्यक्ष दातागंज सौरभ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो गाय के सिर, पैर, खाल और अन्य अवशेष मिले।
इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





