भारत

तेहरान-तेल अवीव में तनाव, आईजीआईए ने ईरान और इराक जाने वाले यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

jantaserishta.com
13 Jun 2025 10:52 AM IST
तेहरान-तेल अवीव में तनाव, आईजीआईए ने ईरान और इराक जाने वाले यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
x
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) ने शुक्रवार को ईरान और इराक जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 'आईजीआईए' ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह जिस एयरलाइन से उड़ान भर रहे हैं, उससे लेटेस्ट शेड्यूल और अपडेट के बारे में जानकारी लें।
'आईजीआईए' की ओर से यह सलाह ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच आई है। शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की है। इस ऑपरेशन को इजरायल ने 'नेशन ऑफ लायंस' का नाम दिया है।
'आईजीआईए' ने एडवाइजरी में कहा, "दिल्ली में परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, ईरान, इराक और पड़ोसी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के चलते कुछ उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित हुए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी उड़ानों के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। हम सभी यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वह सटीक और लेटेस्ट जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें।"
'तेल अवीव' में भारतीय दूतावास ने भी इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया पर भारतीय मिशन ने इजरायल में रहने वाले या यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सावधानी और तैयारियों के महत्व पर जोर दिया है। इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, "क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें। वह इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड के बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। सावधानी बरतें और देश के अंदर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। सेफ्टी शेल्टर के करीब रहें।"
इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने को कहा है। इसके साथ ही आपात स्थिति में मिशन के संपर्क में रहने की सलाह भी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story