भारत
गोमांस तस्करी के आरोप में तनाव, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
jantaserishta.com
16 March 2025 5:34 PM IST

x
सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.
मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर में गोमांस तस्करी के आरोप में रविवार को तनाव का माहौल बन गया। हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस की लापरवाही के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
हिंदूवादी संगठनों को खबर मिली थी कि एक टेम्पो में अवैध रूप से गोमांस की तस्करी की जा रही थी। संगठनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, टेम्पो से गोमांस को खाली करके उसमें अन्य जानवरों के मांस भरने का काम चल रहा था। पुलिस के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय हिंदूवादी संगठनों के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में नया नगर पुलिस स्टेशन की बीट चौकी के पास इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने तस्करों के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए।
इसी बीच, हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में जमा हों। इस अपील के बाद लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे और स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई। वहीं, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे, जो अल शम्स मस्जिद के पास इकट्ठा हो गए। दोनों समुदायों के लोगों के बीच कुछ हाथापाई की घटनाएं भी सामने आईं।
पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आ सकी। पुलिस ने भीड़ को शांत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए।
संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे पर लापरवाही बरती और समय पर कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि अगर समय रहते पुलिस ने कदम उठाया होता, तो यह हिंसक घटना टल सकती थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





