दिल्ली भाजपा में खींचतान: तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और पूर्व सीएम के बेटे हरीश खुराना को WhatsApp ग्रुप से हटाया, फिर

नई दिल्ली. राजधानी की सत्ता से लंबे समय से दूर चल रही बीजेपी की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई है. इस बार ये खींचतान दो बड़े चेहरों को लेकर है और उसी के चलते अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान रखने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और पूर्व सीएम व पार्टी के कद्दावर नेता मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को लेकर बीजेपी में सुगबुगाहटों का दौर जारी है. पार्टी में हो रही हलचल को लेकर पहली भनक उस समय लगी जब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी प्रवक्ता हटा दिया और सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता लिखा. इसके बाद सामने आया कि पिछले सप्ताह बग्गा को पार्टी के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुपों से भी बिना कुछ कहे हटा दिया गया. हालांकि बाद में उन्हें मंगलवार को फिर जोड़ा भी गया. लेकिन बग्गा ने दोबारा जोड़े जाने पर खुद वॉट्सएप ग्रुप छोड़ दिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





