भारत
धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों के बीच तनाव, हुआ पथराव, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
jantaserishta.com
11 Sept 2024 10:20 AM IST

x
स्थिति काबू में.
भरूच: गुजरात के भरूच में बीती रात धार्मिक झंडे को लेकर दो गुटों के बीच तनाव का मामला सामने आया है. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की घटना भी हुई है. हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि विवाद एक तरफ गणेश महोत्सव और दूसरी तरफ इस्लामिक धार्मिक झंडा लगने से शुरू हुआ. हालांकि, अभी स्थिति काबू में है.
डीएसपी भारूच मयूर चावड़ा के मुताबिक बीती रात 10.30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो इसमें झंडे लगाने के विषय में दोनो और बवाल हुआ था. पुलिस ने आकर स्थिति पर काबू पाया है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.
बता दें कि हाल ही में सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई थी. यहां एक गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से इलाके में तनाव फैल गया था. घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद सैकड़ों लोग विरोध जताने के लिए सैयदपुरा पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए थे.
तनाव को देखते हुए मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई थी. गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी थी कि मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और 27 अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





