भारत
भारत-पाक के बीच तनाव, बिहार सरकार ने आपदा सेवाओं को अलर्ट पर रखा: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
9 May 2025 1:26 PM IST

x
पटना: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार नापाक हरकत कर रहा है और भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाक की ओर से भारत पर हो रहे मिसाइल हमले पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है और वर्तमान स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने आपदा सेवाओं को अलर्ट कर दिया है।
शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जैसा कि हम सभी ने देखा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या की गई। भारत ने इसका जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' से दिया। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को चेताया था कि भारत में शांति भंग करने के लिए जिम्मेदार आतंकवादी समूहों को वह भारत को सौंप दे। अगर वह ऐसा नहीं करेगा तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
जायसवाल ने आगे कहा, "लेकिन, पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। जवाब में, पाकिस्तान अब गोलीबारी, ड्रोन और मिसाइल हमलों जैसी घिनौनी हरकतें कर रहा है। युद्ध की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है। नतीजतन, बिहार सरकार और देश भर के अन्य राज्यों ने आपदा सेवाओं को अलर्ट पर रखा है, सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं और आम जनता अब युद्ध के लिए तैयार है।"
भाजपा नेता ने सैनिकों के जोश की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, "बहुत हो चुका है और अब आतंकवाद को सहा नहीं जा सकता है। हम लोग पीएम मोदी और हमारे सैनिकों के लिए दिल से दुआ करते हैं कि वह आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अपनी कार्रवाई करते रहें, पूरा भारत अपने सैनिकों के साथ है। प्रदेश से भी जो मदद की गुंजाइश होगी, वह की जाएगी। बिहार की जनता भी अपनी सेना के साथ है।"
गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हुई सर्वदलीय बैठक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत देश चला रहे हैं। पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, इसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि एक-एक आतंकी को खोजकर मिट्टी में मिलाया जाएगा। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि अगर हमारी सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को सलाम है, जिस तरह से उन्होंने सफलतापूर्वक 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। हालांकि, अभी कुछ लोग बचे हैं, जब तक एक-एक आतंकी को मार नहीं दिया जाता, भारत चुप नहीं बैठेगा। सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





