भारत

दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, गाय को ले जा रहा था वाहन, तभी...

jantaserishta.com
23 Feb 2022 1:57 PM IST
दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, गाय को ले जा रहा था वाहन, तभी...
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: हैदराबाद के कर्मानघाट इलाके में कल दो गुटों के बीच झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है. हैदराबाद के हिंदू संगठन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, बीते दिन गायों को ले जाया जा रहा था कि कुछ विशेष धर्म के लोगों ने एक वाहन को रोकने की कोशिश की और उन पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि, हमला करने वाले लोगों के पास चाकू भी था.

हिंदू संगठनों के मुताबिक, ये लोग जैसे तैसे भागकर मंदिर में छिप गए और कुछ देर बाद जानकारी मिलने पर भारी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और और काफी हंगामा किया. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया. वहीं, दोनों गुटों के बीच इस वक्त तनाव जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, गौ रक्षकों के शिकायत पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उनपर 307, 295A, 153A, 427, 147, 148R/w के तहत मामला दर्ज किया है. हैदराबाद का कर्माणघाट इलाके में तनाव कम करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story