भारत

दो गुटों में झड़प के बाद तनाव: एक शख्स की मौत, दुकानों में आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग

jantaserishta.com
7 Feb 2022 11:01 AM IST
दो गुटों में झड़प के बाद तनाव: एक शख्स की मौत, दुकानों में आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग
x
जानिए पूरा मामला।

रांची: झारखंड के हजारीबाग के बरही अनुमंडल अन्तर्गत दुलमाहा मे आपसी रंजिश मे दो गुटों के बीच खूनी झड़प होने से 28 वर्षीय रूपेश की मौत हो गई. वहीं झड़प मे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद उपद्रवियों ने 3 दुकानों को जला दिया.

हजारीबाग में फायरिंग के बाद हुई आगजनी के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं. हजारीबाग में पिछले 2 घंटे से सभी लोगों का मोबाइल में नेटवर्क (नेट) नहीं होने के कारण काफी लोग परेशान हैं. हजारीबाग से सटे कोडरमा, गिरिडीह समेत तीन जिलों में नेटवर्क नहीं है.
इस बीच फायरिंग में घायल दोनो का इलाज बरही के अनुमंडलीय अस्पताल मे चल रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाला और हुए उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. घटना में रुपेश के दो साथी की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज बरही के अस्पताल मे किया जा रहा है.
पुलिस की ओर से हालात को संभालने के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इस दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को मौके पर उतारा गया है. जिले के पुलिस कप्तान सहित अन्य उच्य पदाधिकारी सहित घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story