भारत

हालात ठीक नहीं: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई

jantaserishta.com
3 July 2022 9:06 AM IST
हालात ठीक नहीं: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, कई थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण के खिलाफ रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई है। दीघा के नेपाली नगर और राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। आक्रोषित लोग सड़कों पर उतर गए हैं। कुछ लोगों द्वारा प्रशासन की टीम पर पथराव करने की भी खबर आई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की है। लोगों से शांति बनाए जाने की अपील की जा रही है।

रविवार सुबह प्रशासन की टीम करीब 15 बुलडोजर लेकर नेपाली नगर और राजीव नगर इलाके में पहुंची। यहां आवास बोर्ड की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोगों में भारी आक्रोष है। वे घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए हैं। कुछ जगहों पर पथराव की भी खबर सामने आई है।
राजीव नगर में मकान तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों ने जमकर बवाल किया। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की है। नेपाली नगर में भी पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा है।
मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता भी बुलाया गया है। सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्रशासन की टीम बुलडोजर से अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन ले रही है। डीसीएलआर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story