भारत

फर्जी नाम से किरायेदार बना चोर, किरायेदार ने उड़ाए लाखों के जेवर; गिरफ्तार

SHIDDHANT
1 Sept 2026 8:29 PM IST
फर्जी नाम से किरायेदार बना चोर, किरायेदार ने उड़ाए लाखों के जेवर; गिरफ्तार
x
पहचान बदलकर चोरी करने वाला पकड़ा गया
Firozabad फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में चोरी के एक हैरान करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक शातिर आरोपी ने अपनी पहचान बदलकर मकान में किरायेदार के रूप में जगह बनाई और मौका मिलते ही लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है।
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी का है। यहां रहने वाले मुन्नालाल ने 28 अगस्त को पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जसवंतनगर स्थित ससुराल गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
जांच में पता चला कि 15 अगस्त को एक व्यक्ति ने अपना नाम विनय बताकर मकान में किराये पर कमरा लिया था। चोरी के बाद वह किरायेदार भी गायब हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की तो आरोपी की असली पहचान जमील अहमद उर्फ मोनू के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी की योजना बनाकर फर्जी नाम से मकान में कमरा लिया था। परिवार के बाहर जाने के बाद उसने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को असुवा रोड स्थित नौशहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और चोरी किए गए जेवर बरामद किए गए। बरामद सामान में नेकलेस सेट, टॉप्स, झुमकी, चेन, अंगूठियां, मंगलसूत्र और चूड़ी के टुकड़े शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story