भारत

10 साल के लड़के ने पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

jantaserishta.com
6 Nov 2022 9:39 AM IST
10 साल के लड़के ने पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
x

DEMO PIC 

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.
कानपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक 10 वर्षीय लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज मिश्रा ने कहा कि, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।"
लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने कहा, "नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखा, जिसके बाद उसने यह अपराध को अंजाम दिया।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story