भारत

चोरी की 10 बाइक्स बरामद...आरोपी ने पत्नी की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया

jantaserishta.com
23 Dec 2025 1:44 PM IST
चोरी की 10 बाइक्स बरामद...आरोपी ने पत्नी की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों में से एक अपनी पत्नी की गंभीर किडनी बीमारी के इलाज के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था.
अहमदाबाद पुलिस के जोन-7 एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने वेजलपुर इलाके से साजिद शेता और अहमद कुरैशी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी न केवल अहमदाबाद बल्कि गुजरात के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे.
एलसीबी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की दोपहिया गाड़ियों को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 5.20 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अहमदाबाद के अलावा राजकोट, मोरबी और मुंबई जैसे शहरों से भी वाहन चोरी किए थे. आरोपी नकली चाबियों का इस्तेमाल करते थे या फिर वाहन के तारों को जोड़कर मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर लेते थे. चोरी के बाद वे इन वाहनों को बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान साजिद अहमद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और इलाज में भारी खर्च आ रहा था. इसी आर्थिक तंगी के चलते उसने वाहन चोरी करने का रास्ता अपनाया. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में अपराध को जायज नहीं ठहराया जा सकता. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग तो नहीं हैं और चोरी के वाहनों को किन-किन स्थानों पर बेचा जाना था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story