भारत

टैंपो ट्रैवलर बस स्टॉप पर Bus से टकराया, एक की मौत, 6 घायल

jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:44 AM IST
टैंपो ट्रैवलर बस स्टॉप पर Bus से टकराया, एक की मौत, 6 घायल
x
मचा कोहराम.
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर प्लाजा बस स्टॉप के पास शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। टैंपो ट्रैवलर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस ने स्टैंड पर खड़े कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ जब प्रवीण नगर डिपो की मातेश्वरी वेट लीज बस वर्ली डिपो से प्रवीण नगर डिपो की ओर जा रही थी। बस जैसे ही दादर टीटी की दिशा से आकर प्लाजा बस स्टॉप के पास रुकी, उसी वक्त शिवाजी पार्क की तरफ जा रहे टैंपो ट्रैवलर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। टैंपो ट्रैवलर ने बस के सामने वाले दाहिने टायर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह बाईं ओर फिसलते हुए बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों और पैदल चल रहे लोगों से जा टकराई।
इस भीषण टक्कर में 37 वर्षीय शाहबुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों की पहचान राहुल अशोक पाडले (30), रोहित अशोक पाडले (33), अक्षय अशोक पाडले (25) और विद्या राहुल मोटे (महिला) (28) के रूप में हुई है। अन्य दो घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बस कंडक्टर और पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को तुरंत सायन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शाहबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का इलाज जारी है।
इस भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस का दाहिना अगला टायर फट गया और सामने की विंडशील्ड पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। घटना की जांच शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है। आगे की जांच एवं आरटीओ टेस्ट के लिए बस को वडाला डिपो में खड़ा किया गया है। घटना की जानकारी पर अधिकारी पोंडे, निरीक्षक शिर्साट (वेट लीज मातेश्वरी) और निरीक्षक चास्कर (वेट लीज मातेश्वरी) मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story