भारत
मजदूरों को ले जा रहा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा, 10 घायल
jantaserishta.com
14 Jan 2023 1:37 PM IST

x
सतारा (आईएएनएस)| लगभग तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा एक टेंपो महाबलेश्वर पहाड़ियों में मुगदेव गांव के पास घाटी में गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ श्रमिकों और दो बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है।
टेंपो सतारा में काम के लिए अकोला और बुलढाणा जिले के श्रमिकों को ले जा रहा था।
गंभीर रूप से घायल दो नाबालिगों को उपचार के लिए सतारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सह्याद्री ट्रेकर्स के स्वयंसेवकों जैसे संजय परते, दीपक जाधव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





