भारत

मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुआ विवाद

jantaserishta.com
18 July 2023 12:41 PM IST
मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुआ विवाद
x
पुजारी बीच बचाव करने गए।
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी को पीट-पीटकर मार देने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव के शिव मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद कुछ लोगों का मंदिर के अन्य लोगों से विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता जा कि मंदिर के पुजारी राम नारायण गिरी इसी मारपीट में बीच बचाव करने गए तो लोगों ने इनके साथ भी मारपीट कर दी। पुजारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पुजारी राम नारायण गिरी पिछले 18 वर्षों से अस्थिपुर सतपुरा शिव मंदिर में पुजारी थे। वो थाना क्षेत्र के ही शर्मा अमर गांव के रहने वाले थे।
भगवानपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार परमहंस ने मंगलवार को बताया कि पुजारी पहले से ही बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल की बीमारी थी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट हो रही था तभी मंदिर पुजारी बीच बचाव करने गए। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story