भारत

पश्चिमी हवा प्रभावी होने से बढ़ने लगा तापमान, बढ़ी गर्मी

Shantanu Roy
19 March 2024 5:52 PM IST
पश्चिमी हवा प्रभावी होने से बढ़ने लगा तापमान, बढ़ी गर्मी
x
सिरोही। माउंट आबू जिले में सुबह-शाम सर्दी का असर है, दोपहर में तेज धूप होली से पहले ही अप्रैल सी गर्मी का एहसास करा रही है। सिरोही जिला मुख्यालय पर दिन का तापमान 32 डिग्री के पास पहुंच गया। गर्म हवा चलना शुरू हो गई है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार होली तक प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। होली के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। सिरोही में सोमवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.2 डिग्री कम होकर 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। रविवार को सिरोही का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था। माउंट आबू शहर के तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई।
Next Story