भारत

तमिलनाडु के 10 जिलों में तापमान में गिरावट, कोहरे की संभावना

jantaserishta.com
15 Jan 2023 12:08 PM IST
तमिलनाडु के 10 जिलों में तापमान में गिरावट, कोहरे की संभावना
x
चेन्नई (आईएएनएस)| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के दस जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों में सुबह के समय कोहरे का भी अनुमान जताया है। आईएमडी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि, तमिलनाडु के चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, धर्मपुरी, तिरुनेलवेली, कुड्डालोर, तिरुपति, तिरुचि, वेल्लोर और तिरुवल्लूर जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों में नीलगिरि और कोयम्बटूर जिलों में पाला पड़ने की भी भविष्यवाणी की है।
पोंगल के दौरान रात का तापमान गिरने की उम्मीद है और पोंगल के बाद से चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य जिलों में सर्दी शुरू हो जाएगी।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि, चेन्नई और आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story