भारत
लद्दाख और कश्मीर में गिरा तापमान, लोग घरों में रहने को मजबूर
jantaserishta.com
15 Dec 2022 11:22 AM IST

x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| लद्दाख और कश्मीर के तापमान में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते वहां के लोग घर के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। गुरुवार को लद्दाख और कश्मीर में सब-जीरो तापमान रहा। पिछले 24 घंटों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम काफी ठंडा रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मुख्य रूप से साफ आसमान और ठंडा मौसम रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 3.2, पहलगाम में माइनस 5.6 और गुलमर्ग में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं दूसरी तरफ लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 16.2, कारगिल में माइनस 11.6 और लेह में माइनस 10.6 रहा।
जम्मू में 7.1, कटरा में 7.5, बटोटे में 5.2, बनिहाल में 3.8 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





