भारत

Telegram डाउन, परेशान हो रहे हैं यूजर्स

jantaserishta.com
17 Jan 2022 9:31 PM IST
Telegram डाउन, परेशान हो रहे हैं यूजर्स
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Telegram डाउन हो गया है. इसे एक्सेस करने में काफी दिक्कत आ रही है. इसको लेकर यूजर्स माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शिकायत कर रहे हैं. Telegram भारत में भी कई यूजर्स के लिए डाउन है.

Telegram ओपन करने पर टॉप स्क्रीन पर Updating लिखा हुआ आ रहा है. Telegram के डाउन रहने की रिपोर्ट डाउन डिटेक्टर साइट ने भी की है. Downdetector ने ट्वीट करके बताया है कि Telegram भारतीय समयानुसार 8 बज कर 19 मिनट से दिक्कत आ रही है. इसको लेकर यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं.
Telegram के डाउन रहने पर कई यूजर्स मीम भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार Telegram भारत समेत कई देशों में नहीं काम कर रहा है.
कंपनी ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. Telegram कितनी देर में सभी यूजर्स के लिए ठीक होगा इसको लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
आपको बता दें कि पिछले साल वॉट्सऐप के विवादित प्राइवेसी पॉलिसी का सबसे ज्यादा फायदा Telegram को ही पहुंचा था. Telegram ऐप के डाउनलोड नंबर में काफी बढ़ोत्तरी हुई थी. इसके कई फीचर्स इसे वॉट्सऐप से अलग बनाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story