मल्लिकार्जुन खरगे से तेलंगाना के मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात
![मल्लिकार्जुन खरगे से तेलंगाना के मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात मल्लिकार्जुन खरगे से तेलंगाना के मनोनीत सीएम रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात](https://i0.wp.com/jantaserishta.com/wp-content/uploads/2023/12/sam-6.jpg)
दिल्ली। तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
#WATCH तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/pC5kJzvhzw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2023
बता दें कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लोकप्रिय युवा चेहरा माने जाने वाले रेवंत रेड्डी ने सत्ता की बागडोर थामने की रेस में सूबे के पुराने पार्टी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से राज्य कांग्रेस विधायक दल का नेता मनोनीत किए जाने के साथ ही तेलंगाना की नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। रेवंत गुरूवार सात दिसंबर को तेलंगाना में कांग्रेस की पहली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।