भारत

एसी कंप्रेसर में धमाके से हड़कंप, 2 मौत

jantaserishta.com
27 Jun 2023 9:51 AM IST
एसी कंप्रेसर में धमाके से हड़कंप, 2 मौत
x
मचा कोहराम.
हैदराबाद: तेलंगाना के नालगोंडा शहर में सोमवार को एसी कंप्रेसर के फटने से दो लोगों की जान चली गई। जबकि, चार लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना एक फल दुकान के कोल्ड स्टोरेज में हुई। पुलिस के मुताबिक, बारकटपुरा कॉलोनी के न्यू स्टार फ्रूट कंपनी में हादसा हुआ।
धमाके में दुकानदार शेख खलील और कर्मचारी साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद चार अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया कि खलील और साजिद एयर कंडीशनर का रिपेयर कर रहे थे, इसी दौरान जोरदार धमाका हो गया। मृतकों के शव टुकड़ों में बिखर गए। धमाके की सूचना मिलने पर सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story