भारत
गर्ल्स हॉस्टल से चोरी करने के बाद कुएं में गिरा चोर, फिर...
jantaserishta.com
22 Jan 2023 2:58 PM IST

x
DEMO PIC
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी करने के बाद एक चोर कुएं में गिर गया। घटना जिले के हसनपार्थी मंडल के अनंतसागर में शनिवार रात को हुई।
चोर को कुएं में रात बितानी पड़ी और स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद अगले दिन पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल में चोरी करने के बाद चोर गलती से कुएं में गिर गया था।
शख्स ने स्वीकार किया कि हॉस्टल से चार मोबाइल फोन और लैपटॉप चुराकर भागते समय वह कुएं में गिर गया था। पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ से पता चला कि उसने तीन दिनों में 14 सेल फोन और छह लैपटॉप की चोरी की है।
छात्राओं का आरोप है कि चोरी के बावजूद प्रबंधन आवश्यक कार्रवाई करने में विफल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





