भारत
तेलंगाना: वरिष्ठ भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी का निधन, सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
jantaserishta.com
23 Aug 2025 9:41 AM IST

x
हैदराबाद: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुधाकर रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने याद किया कि नलगोंडा जिले के रहने वाले सुरवरम सुधाकर रेड्डी वामपंथी आंदोलनों और कई जनसंघर्षों में सक्रिय रूप से भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता के रूप में उभरे।
मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान नेता बताया, जो नलगोंडा से दो बार सांसद चुने गए। शोक व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने एक असाधारण नेता खो दिया है जिसने भारतीय राजनीति पर अपनी अनूठी छाप छोड़ी।
उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने भी सुधाकर रेड्डी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और एक सुदूर गांव से भाकपा के राष्ट्रीय नेतृत्व तक के उनके सफर को याद किया। पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के. चंद्रशेखर राव ने सुधाकर रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सुधाकर रेड्डी को 'तेलंगाना की धरती का सपूत' बताया, जिन्होंने अपना जीवन उत्पीड़ित समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन के दौरान इस दिग्गज नेता के साथ अपने जुड़ाव को याद किया।
बता दें कि सुधाकर रेड्डी 83 वर्ष के थे। पार्टी लाइन से हटकर कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व सांसद ने 2012 से 2019 तक पार्टी के महासचिव के रूप में कार्य किया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। सुधाकर रेड्डी के परिवार में उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी और दो बेटे हैं। वे 1998 और 2004 में नलगोंडा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए।
25 मार्च, 1942 को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के कांचुपाडु गांव में एक स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र के रूप में जन्मे सुधाकर रेड्डी ने अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसएफ) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।उन्होंने कुरनूल के उस्मानिया कॉलेज से बी.ए. किया और उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की।
Tagsवरिष्ठ भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी का निधनसुधाकर रेड्डी का निधनसुधाकर रेड्डीSenior CPI leader Sudhakar Reddy passed awaySudhakar Reddy passed awaySudhakar Reddy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





