भारत
तेलंगाना सड़क हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
jantaserishta.com
3 Nov 2025 12:59 PM IST

x
नई दिल्ली: तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बस-ट्रक के बीच भी हुई भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने हादसे पर दुख जताया और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट में कहा, "तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत के उपराष्ट्रपति के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर लिखा गया, "तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए दुखद सड़क हादसे में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
हादसे के बाद राहत कार्यों में तेजी के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को फोन पर निर्देश दिया है कि इस दुर्घटना में युद्धस्तर पर आवश्यक राहत कार्य जारी रखें और सभी विभागों को राहत कार्यों में लगा दें। साथ ही दुर्घटना में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए आपातकालीन चिकित्सा सहायता के साथ-साथ पर्याप्त एम्बुलेंस और चिकित्सा कर्मचारी तैनात किए जाएं।
बता दें कि दुर्घटना हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास सुबह करीब 6.30 बजे हुई। तंदूर से हैदराबाद आ रही बस को विपरीत दिशा से आ रहे कंक्रीट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सारा सामान बस पर गिर जाने से कुछ यात्री कंक्रीट के नीचे दब गए। मृतकों में बस और ट्रक दोनों के चालक शामिल हैं।
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस में कथित तौर पर 70 लोग सवार थे। कई यात्री घायल हो गए और उन्हें चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





