भारत
तेलंगाना की राज्यपाल ने चौंकाया: दिया इस्तीफा, लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव
jantaserishta.com
18 March 2024 11:32 AM IST

x
फाइल फोटो
हैदराबाद: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दे दिया है. उनके पास पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी है. माना जा रहा है कि चुनावी राजनीति में फिर से प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है. सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं. सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था.
किरण बेदी को हटाए जाने के बाद उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. पुराने कांग्रेसी कुमारी अनंतन की बेटी सुंदरराजन ने राज्यपाल बनाए जाने से पहले दो दशक से अधिक समय भाजपा में गुजारा है.
Tagsतेलंगाना राज्यपालतमिलिसाई सुंदरराजनतमिलिसाई सुंदरराजन इस्तीफाTelangana GovernorTamilisai SundararajanTamilisai Sundararajan resigns
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





