भारत

तेलंगाना सरकार का फैसला, मणिपुर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विमान भेजेगा

jantaserishta.com
7 May 2023 7:57 AM IST
तेलंगाना सरकार का फैसला, मणिपुर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विमान भेजेगा
x

फाइल फोटो

हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना सरकार हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए इंफाल में एक विशेष विमान भेजेगी। राज्य के पुलिस प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार के मुताबिक, विमान सात मई की सुबह इंफाल पहुंचने वाला है।
डीजीपी कार्यालय में विशेष हेल्पलाइन सेल निकासी का समन्वय कर रहा है। डीजीपी ने पहले मणिपुर में फंसे तेलंगाना के नागरिकों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए मणिपुर पुलिस के साथ समन्वय कर रही है।
नागरिक सहायता के लिए तेलंगाना हेल्पलाइन नंबर 7901643283 - सुमति, आईपीएस, डीआईजी से संर्पक कर सकते हैं। फोन लाइनें चौबीसों घंटे खुली रहती हैं और नागरिक डीजीपी एटदरेट टीएसपुलिस डॉट गोव डॉट इन पर ईमेल भी कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story