भारत

तेलंगाना कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत का जश्न मनाया, VIDEO

jantaserishta.com
13 May 2023 2:49 PM IST
तेलंगाना कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत का जश्न मनाया, VIDEO
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से शनिवार को तेलंगाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंन जश्न मनाया। जैसे ही यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में बहुमत की तरफ बढ़ रही है, तेलंगाना कांग्रेस के मुख्यालय गांधी भवन में जश्न शुरू हो गया।
पार्टी के पदाधिकारी ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते नजर आए। हाथों में पार्टी का झंडा और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कट-आउट लिए पार्टी कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए। उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखे फोड़ते और मिठाइयां बांटते भी नजर आए। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाने के लिए बाइक रैली निकाली।
तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे, राज्य कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने मंदिर में 'पूजा' की। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में भी यह प्रदर्शन दोहराएगी, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story