भारत

सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे तेलंगाना CM KCR, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Feb 2022 2:24 PM IST
सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे तेलंगाना CM KCR, देखें वीडियो
x

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की मुलाकात (Telangana CM KCR meeting with CM Uddhav) ठाकरे के आवास पर हुई. सीएम उद्धव से मिलने से पहले केसीआर मुंबई के ग्रैंड होटल सांता क्रूज पहुंचे. जानकारी के मुताबिक केसीआर शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे. केसीआर के आज शाम हैदराबाद लौटने का भी कार्यक्रम है.

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने रविवार सुबह हैदराबाद से मुंबई रवाना हुए. खबरों के मुताबिक उद्धव और केसीआर की भेंट भाजपा की कथित 'जन विरोधी' नीतियों के लिए उनके अभियान का हिस्सा है.
बता दें कि सीएम केसी राव को 'केसीआर' के नाम से भी जाना जाता है. वह तेलंगाना की सत्तारुढ़- तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख भी हैं. टीआरएस के सूत्रों ने केसीआर के मुंबई दौरे के संबंध में बताया कि वह टीआरएस नेताओं के साथ हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से मुंबई रवाना हुए. टीआरएस सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे और केसीआर की मुलाकात से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और उनके साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे.
सूत्रों ने बताया कि ठाकरे से मुलाकात के बाद राव पवार के आवास जाएंगे और राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़- शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पिछले हफ्ते केसीआर को फोन कर मुंबई आमंत्रित किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story