भारत

पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद सीएम अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
12 March 2023 5:35 PM IST
पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद सीएम अस्पताल में भर्ती
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पेट में छोटे से अल्सर का पता चला है। अस्पताल ने रविवार को ये बात कही। केसीआर ने रविवार सुबह पेट में तकलीफ की शिकायत की और उन्हें एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) ले जाया गया।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को रविवार सुबह पेट में परेशानी हुई, जिसके बाद डॉ. नागेश्वर रेड्डी ने उनकी जांच की। उन्हें एआईजी अस्पताल लाया गया और सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी की गई। पेट में एक छोटा अल्सर पाया गया, जिसे चिकित्सकीय रूप से प्रबंधित किया जा रहा है। उनके अन्य सभी पैरामीटर सामान्य हैं। उचित दवा शुरू कर दी गई है, अस्पताल बुलेटिन ने कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story