भारत

खड़ी डीसीएम वैन से टकराई कार, 3 की मौत

jantaserishta.com
7 Feb 2023 11:15 AM IST
खड़ी डीसीएम वैन से टकराई कार, 3 की मौत
x
मचा कोहराम.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के जनगांव जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर पेमबर्थी के पास हुआ, जहां एक कार खड़ी डीसीएम वैन से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, टायर पंचर होने के कारण डीसीएम ड्राइवर ने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा किया था और पंचर ठीक करने लगा। इस बीच एक कार तेज रफ्तार से आई और वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम के चालक, क्लीनर और वाहन में सवार छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story