भारत
हार्टअटैक से बच्चे की मौत, इच्छा पूरी करने के लिए मरने के बाद मनाया जन्मदिन
jantaserishta.com
21 May 2023 4:52 PM IST

x
DEMO PIC
बच्चे का शव खाट पर पड़ा रहा।
अदीलाबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के असीफाबाद जिले के बाबापुर गांव में एक 16 साल के किशोर की कथित रूप से हार्ट अटैक से मौत हो गई। दु:खी परिवार ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए उसके शव के पास उसका जन्मदिन का केक काटा। बच्चे का जन्मदिन 19 मई शुक्रवार को था। एक निजी अस्पताल में पेट की बीमारी के लिए उसका इलाज चल रहा था जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
उसके माता-पिता बच्चे का शव लेकर घर आए। कुछ ही देर बाद रात के 12 बज गए तो उन्हें एहसास हुआ कि शुक्रवार हो गया है जब बच्चे का जन्मदिन था। मृतक के पिता गुणावंत राव और मां ललिता ने संबंधियों के साथ मिलकर केक का इंतजाम किया और उसके शव के पास ही केक काटा गया।
उन्होंने उसके लिए दुआ मांगी। उसका हाथ पकड़कर केट काटा। उन्होंने तालियां बजाईं और बर्थडे सांग गाए। इस दौरान बच्चे का शव खाट पर पड़ा रहा।
बाद में शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चे को पेट दर्द की शिकायत थी। उसे मंचेरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान की उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Tagsतेलंगानाअसीफाबादबाबापुर गांवजन्मदिनहार्टअटैकTelanganaAsifabadBabapur VillageBirthdayHeart Attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





