भारत

गर्ल्स हॉस्टल में हादसा, कमरे की छत का हिस्सा टूटकर गिरा

jantaserishta.com
13 July 2024 11:56 AM IST
गर्ल्स हॉस्टल में हादसा, कमरे की छत का हिस्सा टूटकर गिरा
x
यूनिवर्सिटी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हनुमाकोंडा: तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में स्थित काकतीय विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
दुर्घटना काकतीय विश्वविद्यालय के पोथाना गर्ल्स हॉस्टल में घटी। शुक्रवार देर रात अचानक छत का कुछ हिस्सा भरभराकर कमरे में गिर गया। जिस समय ये घटना घटित हुई, उस समय हॉस्टल के कमरे में कोई मौजूद नहीं था।
घटना की जानकारी मिलते ही रजिस्टरार मल्लारेड्डी ने पोथाना गर्ल्स हॉस्टल का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने उनको घेर लिया और हॉस्टल के कमरों की हालत को लेकर नाराजगी जाहिर की। रजिस्टरार मल्लारेड्डी ने छात्राओं को शांत कराया और आश्वासन दिया कि उन्हें दूसरी इमारत उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल, इस हॉस्टल में घटी ये पहली घटना नहीं है बल्कि कुछ दिन पहले ही एक छात्रा के साथ हादसा हुआ था। हॉस्टल के कमरा नंबर 19 में उस पर सीलिंग फैन गिर गया था। जिससे छात्रा घायल हो गई थी उसके माथे पर 14 टांके भी लगाए गए थे।
हादसे के विरोध में छात्राओं ने हॉस्टल के सामने धरना भी दिया था। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। कहा था कि हॉस्टल में कई तरह की समस्याएं हैं। पुराने भवन की मरम्मत नहीं हुई है, वो जर्जर स्थिति में हैं और इनमें लगे पंखे भी ठीक नहीं हैं। अब छत के इस हिस्से के गिरने से भी छात्राएं डरी सहमी हैं। फिलहाल इस मामले में यूनिवर्सिटी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story