भारत

गिरिराज सिंह पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- बिना तर्क की बातों पर डिस्कशन करने का वक्त नहीं

jantaserishta.com
15 May 2024 3:11 PM IST
गिरिराज सिंह पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- बिना तर्क की बातों पर डिस्कशन करने का वक्त नहीं
x
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव को झूठा का सरदार कहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बेकार और बिना तर्क की बातों पर डिस्कशन में भाग लेने के लिए हमारे पास समय नहीं है। उनकी बातों में कोई गंभीरता नहीं है, जो मुंह में आता है बोल देते हैं।
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ नौजवान ओवरएज हो गए हैं। जो युवा ओवरएज हुए हैं, वह बेरोजगार हो चुके हैं। बहाली नहीं निकल रही है, नौकरी नहीं मिल रही है, इसलिए ये लोग ओवरएज हो गए हैं। इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, ये 25 करोड़ युवाओं की संख्या कोई मामूली संख्या नहीं है।
अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस योजना के तहत युवा 22 साल में रिटायर हो जाएगा। 22 साल के बाद नौजवान क्या करेगा, यह एक गंभीर मसला है। वह 22 साल के युवा को रिटायर कर रहे हैं और 25 करोड़ को ओवरएज कर रहे हैं।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को झूठा का सरदार बताते हुए उनके जॉब शो को लेकर कहा कि वो केवल जंगलराज शो और अपहरण शो कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने एक भी नौकरी नहीं दी, वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि तेजस्वी बताएं कि बिहार सरकार में पांच-पांच विभाग लेकर उन्होंने कितनी नौकरियां दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story