भारत
तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में कहा, सरकार में काम करने में हो रही थी रुकावट
jantaserishta.com
13 March 2024 1:20 PM IST

x
तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में कहा, सरकार में काम करने में हो रही थी रुकावट
पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में कहा कि सरकार में उन्हें काम करने में बाधा हो रही थी। हालांकि उन्होंने नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश भी की। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें 17 साल बनाम 17 महीने की सरकार की तुलना की गई है।
उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "गठबंधन धर्म की सीमितता व बाध्यताओं के बीच तथा पुराने ख्यालात, अप्रचलित तौर-तरीके, असामयिक निर्णय, कालग्रस्त कार्यशैली एवं रूढ़िवादी एप्रोच वाले नेतृत्व के साथ मैं अपनी क्षमता का बस 10 प्रतिशत पर ही कार्य कर पा रहा था।"
उन्होंने आगे लिखा, "इन सब सीमाओं व रुकावटों के बावजूद भी हमने तार्किकता, बुद्धिमत्ता, वैज्ञानिकता और व्यावहारिकता के बल पर केवल 𝟏𝟕 महीनों में ही लाखों नौकरियां दी एवं पर्यटन, आधारभूत संरचना, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में प्रभावी, बेहतरीन व ऐतिहासिक कार्य किए।" उन्होंने यह भी कहा कि आम जनमानस ने 𝟏𝟕 साल बनाम 𝟏𝟕 महीनों के इस सकारात्मक अंतर को नजदीक से अनुभव कर स्वागत किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





