Tejashwi Yadav Wedding: तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रिचेल के साथ पटना पहुंचे, बढ़ी मामा साधु यादव की नाराजगी, लालू की पत्नी के बारे में कही ये बात

पटना: तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रिचेल के साथ बीती रात एक बजे के करीब पटना पहुंचे। बताया जा रहा है रात में एक बजे के करीब सड़क मार्ग से नवदंपति पटना पहुंचा। आज पति-पत्नी महावीर मंदिर में दर्शन करेंगे। दोनों पटन देवी मंदिर भी जा सकते हैं। उधर, उनकी शादी को लेकर मामा साधु यादव की नाराजगी इस कदर बढ़ी हुई है कि उन्होंने अपनी बहन राबड़ी देवी, बहनोई लालू यादव और भांजों की संपत्ति की जांच की मांग कर दी है। इस बीच पटना में तेजस्वी की शादी के रिसप्शन की तैयारी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बहूभोज में सभी को बुलाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





