
x
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के खत्म होने के बाद भी सियासत जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार का वीडियो जारी कर उन पर सियासी हमला किया। राजद के इस वीडियो पर अब जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति के 420 हैं।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यदि राजद ने औपचारिक रूप से वीडियो जारी किया है, तो तेजस्वी यादव धारा 420 के आरोपी हैं। उनसे बड़ा ठग कोई नहीं है और उनके खिलाफ कानून की धारा 420 लगी है। वह राजनीति के 420 हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर उनको (तेजस्वी यादव) लगता है कि बिहार के विकास के साथ अन्याय हो रहा है, तो बता दें कि हाल ही में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का विस्तार हुआ है। वह तो हेलिकॉप्टर और चार्टर प्लेन में केक काटते हैं। ये लोग पूरी तरह से राजनीति में संपत्ति सृजन करने वाले हैं। शराब कंपनियों से इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में चंदा लेने वाले हैं। नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लोग हैं। अब स्थिति ऐसी है कि राजद कार्यकर्ताओं को तीसरी पीढ़ी तक झोला उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।"
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आर्टिकल-370 को हटाने के समर्थन करने पर कहा, "पहलगाम हमले के बाद परिस्थितियां बदली है और 370 पर संसद ने फैसला लिया है, इसलिए इस पर किसी का विरोध नहीं हो सकता है। पहलगाम में जिस तरीके से आतंकी हमला हुआ, वो पाकिस्तान समर्थित प्रायोजित घटना थी। मगर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम ने पाकिस्तान के मंसूबे को ध्वस्त कर दिया।"
उन्होंने कहा, "जो भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बयान दे रहे हैं, उनके बयान का संज्ञान कोर्ट को लेना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक गंभीर अपराध का मामला है। आतंकी, मानवता का दुश्मन है और उसे किसी राजनीतिक दल से जोड़ना सही नहीं है। हमारी सेना लगातार आतंकियों का सामना कर रही है। मैं इतना ही कहूंगा कि यह हिंदुस्तान है और यहां कानून के हाथ बहुत लंबे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





