भारत

तेजस्वी यादव के भाग्य में सीएम बनना नहीं लिखा: संजय जायसवाल

jantaserishta.com
9 Nov 2025 11:49 AM IST
तेजस्वी यादव के भाग्य में सीएम बनना नहीं लिखा: संजय जायसवाल
x
बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह खुद को सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि तेजस्वी के नसीब में सीएम बनना नहीं लिखा है।
बेतिया में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने तेजस्वी यादव के पूर्व के बयानों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते कोई वैकेंसी खाली नहीं है। अगर तेजस्वी यादव को कुर्सी पर बैठने का शौक है तो वह राजद की कुर्सी पर बैठ सकते हैं।
राहुल-तेजस्वी के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने बिहार के हर आठवें मतदाता को फर्जी कहा है, उससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। वे भी जानते हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिलेगी।
राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हर कोई जानता है कि राजद की कुर्सी लालू प्रसाद यादव के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव को ही मिलनी है। उन्होंने कहा कि राजद में कुर्सी भी उसे मिलेगी जो लालू प्रसाद यादव के परिवार से होगा। इसीलिए तेजस्वी यादव को सीएम बनने का सपना छोड़ राजद की कुर्सी पर बैठकर संतोष करना चाहिए।
दूसरे चरण के मतदान से पहले एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। निर्मली से लेकर सुपौल तक भाजपा के स्टार प्रचारकों ने चुनावी सभाएं की।
जदयू नेता अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि हर चुनाव में बड़े नेता प्रचार करने आते हैं, लेकिन इस बार इतने वर्षों बाद दिल्ली से नेता एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में आए। उन्होंने लोगों से हमें वोट देने की अपील की और इससे बहुत बड़ा बदलाव आया है, इसका असर अभी से दिखाई दे रहा है। हालात अच्छे दिख रहे हैं और एनडीए के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।
भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुपौल आए और यह एक बेहद सफल रैली थी। रैली में आई लोगों का जनसैलाब अपने आप में गवाह है कि जनता एनडीए के साथ है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि माहौल और पहले चरण के मतदान को देखते हुए हम लगभग 150-165 सीटें जीत सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story