भारत
तेजस्वी यादव को मुस्लिमों की फिक्र नहीं: असदुद्दीन ओवैसी
jantaserishta.com
26 May 2024 6:40 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दस सालों में किसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ तो मुस्लिम समाज का हुआ है। क्या लालू यादव का बुलडोजर से घर तोड़ा गया? बुलडोजर तो मेरे घर पर चला।
उन्होंने कहा कि अतीक अहमद पर गोलियां चलाई गईं, क्या इनकी औलादों पर गोलियां दागी गईं? मोहम्मद शहाबुद्दीन को दफनाने के लिए सिवान की सरजमीं नसीब नहीं हुई। हम लोगों पर जुल्म हुआ। क्या इन लोगों की बेटियों से हिजाब खींचा गया? हमारे धर्म को गालियां दी गईं, ये किसने किया?
ओवैसी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में सौ साल का मदरसा जला दिया गया, बताइए ये किसने किया। अगर तेजस्वी यादव को मुस्लिम वोटों की फ्रिक थी, तो उन्हें उस जले हुए मदरसे का मुआयना करने जाना चाहिए था। लेकिन, वह नहीं गए। सिवान के एक सात साल के बच्चे की मां पुकारती रही कि मेरा बेटा सात साल का है, इसे जेल मत भेजो। वो मां सात दिन तक सिवान की जेल के सामने बैठकर तेजस्वी से कहती रही कि मेरे बच्चे को जेल जाने से बचा लो। लेकिन, तेजस्वी ने उनकी सुध नहीं ली।
उन्होंने आगे कहा, "आज तुम ओवैसी को गाली देते हो। तुम्हारी औलाद को कुछ होता तो सारा बिहार अपने सिर पर उठा लेते हो। लालू यादव कहते हैं कि मेरे परिवार को जेल में डाल रहे हैं। तुम्हारी तकलीफ, तुम्हारी तकलीफ है, मेरी तकलीफ का क्या? तेजस्वी यादव जवाब दें। तेजस्वी ने हमारे चार विधायकों को खरीद लिया। अल्लाह के दरबार में जवाब देना पड़ेगा।"
Tagsतेजस्वी यादवअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमTejashwi YadavAsaduddin OwaisiAIMIM chief Asaduddin OwaisiAIMIM
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





